फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरबोधी जमीन केस : मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में जांच शुरू, कल जमा होगी रिपोर्ट

Sun, 30 Mar 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29सीटीके42....: गोहाना रोड स्थित पीरबोहदी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पीरबोधी की जमीन की पैमाइश की मंडल आयुक्त पीसी मीणा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी में डीसी रोहतक, डीसी करनाल व डीआरओ रोहतक भी शामिल हैं। जांच के लिए शुक्रवार को गिरदावर राजबीर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पैमाइश की।
विज्ञापन

सोमवार तक गिरदावर डीसी कार्यालय में अपनी रिपोर्ट जमा करवाएंगे। उधर, जमीन पर खेतीबाड़ी कर रहे युवक आनंद का कहना है कि प्रशासन की टीम ने उनकी फसल नष्ट कर दी। कार्रवाई रुकवाने के लिए अधिकारियों से मिले हैं।
कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने विधानसभा में कहा था कि पीरबोधी की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे। इसके लिए मंडल आयुक्त पीसी मीणा की अध्यक्षता में टीम गठित है। टीम डीसी रोहतक धीरेंद्र खड़गटा, डीसी करनाल व डीआरओ रोहतक कनब लाकड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें