फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एरियर का भुगतान और ईएसआई कार्ड बनाने की मांग

Thu, 10 Aug 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सीएमओ को ज्ञापन देते कर्मचारी । संवाद​
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को अपने एरियर का भुगतान करने और ईएसआई कार्ड बनाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। मेडिकल मोड़ पर इकट्ठा हुए कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई व सरकार से शीघ्र समाधान की अपील की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान पारस ने की।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पांचाल ने कहा कि सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है। इस कारण कर्मचारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसी भी कर्मचारी का अब तक ईएसआई कार्ड नहीं बनाया गया है। जिले के सभी कर्मचारियों का एरियर बकाया है। कुछ कर्मचारियों का ठेकेदार के समय का वेतन बकाया है। कौशल रोजगार निगम में किसी भी महीने समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कौशल रोजगार निगम की ओर से साल में 10 कैजुअल लीव और 10 मेडिकल लीव जारी की हुई है। यह हर महीने एक दी जाती है। यह गलत है। हमारी कैजुअल लीव, मेडिकल लीव कर्मचारियों की आवश्यकतानुसार दी जानी चाहिए। सीएमओ डाॅ. अनिल बिरला ने कहा कि इन मुद्दों का जल्द समाधान किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें