फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पायल ने विश्वविद्यालय में हासिल किया सातवां स्थान

विज्ञापन
फोटो :: पायल - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा घोषित बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा) छठे सेमेस्टर के परिणामों में जीवीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी सोनीपत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्रा पायल ने 700 में से 596 अंक (85.14 फीसदी) प्राप्त कर विश्वविद्यालय में सातवां स्थान हासिल किया। वह कॉलेज की टॉपर भी बनीं। प्राचार्य रितु कटारिया ने बताया कि पायल ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। तुनश्री ने 700 में से 587 अंक प्राप्त कर कॉलेज में दूसरा स्थान पाया।
महक ने 700 में से 582 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जीवीएम संस्था के प्रधान ओपी परूथी, कोषाध्यक्ष राजेश रेलन, प्रशासक मनोहर कुमार और प्राचार्य रितु कटारिया ने छात्राओं को बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें