बरोदा विधायक इन्दुराज नरवाल भालू द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र की प्रति। स्रोत
- फोटो : Archive
गोहाना। बरोदा विधायक इन्दुराज नरवाल भालू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 अभियान के तहत वर्ष 2002 की मतदाता सूची उपलब्ध कराने और अभियान की अवधि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास को पत्र भेजा है।
विधायक ने कहा कि बरोदा विधानसभा क्षेत्र के करीब 38 गांवों की 2002 की मतदाता सूची ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। वहीं कई गांवों में 2002 की जगह 1999 की मतदाता सूची दिखाई दे रही है जिससे मतदाता सत्यापन में परेशानी आ रही है।
उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक चल रहे एसआईआर अभियान में 2002 और 2024 की मतदाता सूचियों का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित गांवों में अभियान की अवधि बढ़ाने और जल्द समाधान की मांग की है। विधायक ने गांव आहुलाना के बूथ संख्या 151 पर भी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।