20सीटीके23-एमडीय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में खेलते खिलाड़ी। संवाद
एमडीयू रोहतक के डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज हाॅल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन एमडीयू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
एमडीयू की पायल ने इंडिविजुअल कुमिते में 61 किलोग्राम भारवर्ग में व प्रीति ने 68 से ज्यादा किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। एमडीयू के खेल निदेशक प्रोफेसर आरपी गर्ग, डॉ शकुंतला बेनीवाल व डॉक्टर सुनीता ने विजेताअों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के जाॅइंट सेक्रेटरी डॉ. बलजीत सिंह बताैर मुख्यातिथि खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।