फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को संविधान पढ़ने की प्रेरणा दी

Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके19-शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना रोड में संविधान गौरव अभियान के मौजूद वि
विज्ञापन
शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना रोड में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना, सांविधानिक मूल्यों को समझाना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनाना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई। इसके बाद छात्रों ने निबंध लेखन, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भारतीय संविधान का महत्व व संविधान हमारी पहचान और अधिकार जैसे विषय शामिल रहे। मुख्य अतिथि डाॅ. संजय जाखड़, डाॅ. अशोक रंगा और सामाजिक कार्यकर्ता शीशपाल ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने छात्रों को संविधान का अध्ययन करने और इसके सिद्धांतों का पालन करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें