महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पटवारियों ने सोमवार को हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। मंगलवार से जिले के सभी पटवारी अपने कार्यालयों में काम पर लौटेंगे। हड़ताल के कारण जमाबंदी, इंतकाल, जमीन की खरीद-फरोख्त, नामांतरण और बैंक से जुड़े मामलों में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिल पाने से लोगों के काम अटके हुए थे। अब राजस्व से जुड़े कार्य शुरू हो जाएंगे।
रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार के सकारात्मक रुख के बाद हड़ताल समाप्त की गई है। राज्य कमेटी के प्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार के राजस्व अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मांगों पर सहमति बनी। कल से काम शुरू करेंगे। संवाद