फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पटवारियों का धरना जारी, जेजेपी ने दिया समर्थन

विज्ञापन
27jjrp04- पटवारखाना में पटवारियों का समर्थन करने पहुंचे जजपा नेता। स्रोत :पार्टी - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। पटवारियों की हड़ताल के कारण जिले में जमीन और राजस्व से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। नायब तहसीलदार साल्हावास की ओर से साल्हावास के चार पटवारियों और एक गिरदावर को नोटिस जारी कर काम पर लौटने का दबाव बनाया गया है, लेकिन वीरवार को भी पटवारियों की हड़ताल जारी रही। इससे तहसीलों और पटवार भवनों में काम कराने पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले की सभी तहसीलों में रोजाना सैकड़ों लोग इंतकाल, जमाबंदी, गिरदावरी, आय-जाति संबंधी दस्तावेज और जमीन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। हड़ताल के कारण लोगों को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रशासन ने हड़ताल समाप्त करवाने के लिए सख्ती बरतते हुए नोटिस जारी किए हैं। इनमें ट्रेनी पटवारियों और 50 वर्ष से अधिक आयु के पटवारियों को सेवा संबंधी प्रावधानों का हवाला देते हुए काम पर लौटने का दबाव बनाया गया है। इसके बावजूद पटवारी आंदोलन पर डटे हैं।

इधर, जननायक जनता पार्टी ने पटवारियों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है। वीरवार को जेजेपी पदाधिकारियों ने जिला पटवार भवन पहुंचकर धरनारत कर्मचारियों से मुलाकात की। प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को पोर्टल और ऑनलाइन सिस्टम की उलझनों में फंसा रही है। हर समस्या का समाधान पोर्टल से नहीं हो सकता।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता राकेश जाखड़ ने कहा कि पटवारी गांव की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी जायज मांगों का समाधान सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश प्रवक्ता अजय गुलिया ने सरकार से धरातल पर उतरकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनने की मांग की। इस दौरान राजबीर गुलिया, मनोज वर्मा, संदीप, मनोज बंसल, पुष्पा देवी, पूनम, बबीता, मनोज, रेणु समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में सहयोग का आश्वासन दिया। सरपंच एसोसिएशन प्रधान बलवान हसनपुर ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें