फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक से 3 लाख लूटे, पुलिस ने मारपीट की एफआई दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। हारवेस्टर मशीन की किस्त जमा करने के लिए तीन लाख रुपये लेकर निकले युवक ने मारपीट कर नकदी, वाहन की चाबी और हथियार छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना 24 अगस्त को बेरी के हर्बल पार्क के पास की है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, बेरी पाना बैठान निवासी तुषार ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह 24 अगस्त को करीब 11 बजे घर से हारवेस्टर मशीन की किस्त भरने के लिए तीन लाख रुपये नकद लेकर निकले थे। हर्बल पार्क के पास पहुंचने पर काले रंग की स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। कार से एक युवक उतरा और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर अन्य युवकों को बुलाया। कुछ देर बाद एक और कार वहां आकर रुकी। कार में सवार युवकों ने तुषार के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की। इस दौरान तीन लाख रुपये, वाहन की चाबी और हथियार लेकर कुछ युवक वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर तुषार के पिता भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बेरी शहर चौकी प्रभारी सागर ने बताया कि युवक के साथ मारपीट करने और तीन लाख रुपये व वाहन की चाबी लेकर फरार होने की शिकायत मिली है। फिलहाल मामले में मारपीट की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें