फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार की रिश्वत लेने पर पटवारी व सहायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस ने शुक्रवार शाम पांच बजे पुराना लघु सचिवालय स्थित सदर कानूनगो ऑफिस में छापा मारकर पटवारी कृष्ण व उसके सहायक रवींद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सहायक से रिश्वत के तौर पर दी गई 4 हजार रुपये की राशि बरामद हुई। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों को भ्रष्टाचार अधिनियम 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया। जांच टीम दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। आरोप है कि दोनों ने गांधरा गांव की जमीन का रिकार्ड देने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

विजिलेंस के मुताबिक भापड़ौदा निवासी रोहित ने शुक्रवार को एसपी किरतपाल को शिकायत दी कि वह फिलहाल श्रीराम नगर में रह रहा है। उसे गांधरा गांव स्थित जमीन का रिकार्ड चाहिए था। इसके लिए सदर कानूनगो आफिस के पटवारी कृष्ण कुमार से संपर्क किया। आरोप है कि कृष्ण कुमार ने उससे रिकार्ड देने की एवज में रिश्वत मांगी। इसके बाद एसपी ने इंस्पेक्टर मंजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। साथ ही डीसी से अनुमति लेकर डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर साथ लिया। योजना के तहत विजिलेंस की टीम पुराने लघु सचिवालय पहुंची। आरोप है कि रोहित ऑफिस के अंदर गया और कृष्ण पटवारी को रिश्वत की राशि देने की बात कही। पटवारी ने इशारा करते हुए कहा कि ऑफिस में डीसी रेट पर कार्यरत सहायक रवींद्र निवासी बहुअकबरपुर को दे दे। रोहित ने चार हजार रुपये रवींद्र को दे दिए। रवींद्र ने राशि फाइल में छुपा दी। इशारा पाकर विजिलेंस की टीम अंदर पहुंची तो ऑफिस में हड़कंप मच गया। पहले तो रवींद्र ने कहा कि उसने कोई रिश्वत नहीं ली, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसे फाइल में छुपाई राशि निकाल कर दे दी। सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि यह राशि उसने कृष्ण पटवारी के कहने पर ली थी। विजिलेंस ने तत्काल कृष्ण पटवारी व सहायक कर्मचारी रवींद्र को गिरफ्तार कर दोनों का मेडिकल कराया।
जमीन का रिकार्ड देने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर सदर कानूनगो आफिस से कृष्ण पटवारी व सहायक रवींद्र को पीसी एक्ट 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कोर्ट में दोनों को पेश किया जाएगा। आम पब्लिक से अगर कोई भी रिश्वत मांगे तो तत्काल विजिलेंस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरतपाल, एसपी विजिलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें