फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उल्टी, दस्त व पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ बच्चों में उल्टी, दस्त पेट संबंधी शिकायतें बढ़ी हैं। इसके साथ ही बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज भी लगातार अस्पताल का रूख कर रहे हैं। शनिवार को नागरिक अस्पताल में बच्चों की ओपीडी में करीब 202 मरीज पहुंचे। इसमें ज्यादातर बुखार और पेट संबंधी समस्या के मरीज रहे।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ डायरिया के लक्षण के करीब 25 प्रतिशत मरीज रोजाना नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। ऐसे लक्षण के मरीज को एडमिट कर ग्लूकोज चढ़ाई जाती है। मरीज को करीब चार से छह घंटे एडमिट कर चिकित्सकों की ओर से निगरानी में रखा जा रहा है।

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इस मौसम में शरीर में पानी कम हो जाना सामान्य है। ऐसे में पानी का लगातार सेवन करते रहना चाहिए। बच्चों में उल्टी, पेट दर्द, बुखार की शिकायत ज्यादा आ रही है। सभी का इलाज कर परामर्श दिया जा रहा है। - डॉ. कुलप्रतिभा, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें