फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यात्रियों को मिलेगा नया फुटओवर ब्रिज व स्वचालित सीढ़ियां, सामान पहुंचा

विज्ञापन
5-रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा फुटओवर ब्रिज का सामान। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नए फुटओवर ब्रिज व स्वचालित सीढ़ियाें से राहत मिलने वाली है। इसको लेकर स्टेशन पर नए फुटओवर ब्रिज का सामान पहुंचने लगा है। पुराने व जर्जर पुल को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद नए ब्रिज का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2023 से स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनीकरण किया जा रहा है। रेलवे ने जीआरपी थाने के निकट से तीनों प्लेटफॉर्मों व जनता कॉलोनी से जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज को अगस्त 2025 में तोड़ने के लिए बंद कर दिया था जिसके के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ी है।
पश्चिम में एटीएम कक्ष की ओर जाने वाले फुटओवर ब्रिज को वैश्य कॉलेज रोड तक खोल दिया है जिससे यात्री आवागमन कर रहे हैं। रेलवे के इंजीनियरिंग अधिकारियों ने बताया कि जीआरपी थाने के निकट से ही नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर लोहे का सामान व ग्रिल आनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि नए फुटओवर ब्रिज को करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से छह माह में तैयार किया जाएगा।
अब फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई 8 मीटर नहीं बल्कि 12 मीटर की जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। यह भी कहा कि स्वचालित सीढ़ियाें का काम भी सामान्य फुटओवर ब्रिज बनने के बाद किया जाएगा।
-
वर्जन
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की ओर से नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। स्टेशन पर जर्जर फुटओवर ब्रिज को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद ही नए ब्रिज का निर्माण कार्य किया जाएगा। -बलराम मीना, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें