फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस स्टैंड के बाहर गड्ढे से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के बस स्टैंड के बाहर बने गड्ढे यात्रियों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। निकास द्वार पर टूटी लोहे ही जाली और गड्ढे आए दिन यात्रियों को चोटिल कर रहे हैं। रोडवेज की अनदेखी के चलते समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो रोहतक पर रोजाना 400 से ज्यादा बसों का आवागमन होता है। डिपो परिसर से निकासी द्वार पर इन बसों के चालकों व यात्रियों को जोरदार झटके सहने पड़ते हैं। इसकी वजह गेट पर बने गहरे गड्ढे हैं। यहां पशुओं का प्रवेश रोकने के लिए लिए लगाई गई लोहे की जाली भी टूटी हुई है। इन पर बसें चलाना हादसों को न्योता देने सरीखा होता है। विभाग इस समस्या से अवगत है। इस बारे में लोगों ने शिकायत कर समस्या के समाधान की अपील की थी। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है। नतीजतन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रोजाना हजारों मरीज आते हैं पीजीआई
रोहतक में रोजाना अलग अलग जिलों से हजारों मरीज पीजीआई में इलाज के लिए आते हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज बसों से ही आते हैं। शहर में चलने वाली लोकल बसें भी बस स्टैंड से चलती हैं। इन गड्ढों पर मरीजों को काफी दिक्कतें होती हैं। यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के बाहर गड्ढे हैं। इससे यात्री व बस चालक दोनों वर्ग परेशान हैं। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार, स्टेशन अधीक्षक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें