फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आज नड्डा तो फिर योगी जगाएंगे शहर में भाजपा की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस पार्टी जिले के चारों हलकों को लेकर समीक्षा कर रही हैं। कांग्रेस जहां महम को लेकर चिंतित है, वहीं भाजपा कलानौर व रोहतक शहर पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा प्रत्याशी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा कराने की मांग पार्टी से की जा रही है। कलानौर में भाजपा के पूर्व सांसद अशोक तंवर लगातार तीन दिन कलानौर हलके में प्रचार करेंगे। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार को भी एक-एक दिन हलके में उतारने की तैयारी चल रही है। क्योंकि दोनों विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं। ऐसे में उनके पास ज्यादा समय नहीं है।
महम को लेकर कांग्रेस चिंतित, हुड्डा पिता-पुत्र ने बढ़ाई सक्रियता
गढ़ी सांपला-किलोई से खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं। रोहतक शहर से मौजूदा विधायक भारत भूषण बतरा, महम से बलराम दांगी व कलानौर से शकुंतला खटक मैदान में हैं। महम में कांटे का मुकाबला है। ऊंट किस करवट बैठेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। हलके से भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मौजूदा विधायक बलराज कुंडू दूसरी बार मैदान में हैं। वहीं भाजपा की बागी प्रत्याशी राधा अहलावत भी जोर लगा रही हैं। आप, बसपा और निर्दलीय पूर्व विधायक बाली पहलवान भी पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें