फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम-बादली मार्ग पर यात्रियों को एक घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार

Mon, 05 Jan 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05 रोहतक बस स्टैंड के बादली बूथ पर रोडवेज बसों के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बस स्टैंड पर बसों के समय पर संचालन की समस्या दूर नहीं हो रही है। अलग-अलग यात्रियों को बसों के लिए 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। महम, हांसी, हिसार व बादली मार्ग के यात्रियों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ठंड में ठिठुराते यात्री बसों के देखकर भागदौड़ भी करते हैं। ऐसे में कोई हादसा भी हो सकता है।
बस स्टैंड पर रविवार को दोपहर 2:30 बजे के बाद महम हिसार मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम नहीं हुई है। रोडवेज बसों के इंतजार में यात्री देर शाम तक खड़े रहे। निजी बसों के संचालन से थोड़ी राहत जरूर मिली। यात्रियों ने कहा कि निजी बस चालक देरी से चलते हैं। समय पर न चलने के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं।
विज्ञापन

नागरिकों ने कहा कि प्राइवेट बस वाले पास नहीं मान्य कर रहे हैं। बस में सवार हुए थे उन्होंने मना कर दिया। वहीं, स्टैंड पर दोपहर तीन बजे के बाद जींद व बादली की ओर जाने वाले यात्री बसों के पीछे भागते रहे। जींद मार्ग पर प्रत्येक 10 से 15 मिनट में बसों का संचालन जबकि यहां यात्रियों को 30 मिनट से अधिक तक इंतजार करना पड़ा।
-
इधर, देर रात ठहराव के लिए लगाए गए हैं रैन बसेरे
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि देर शाम यात्रियों को बस न मिलने और रात को ठहरने के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसरे बूथ नंबर 18 के निकट लगाए हैं। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इन रैन बसरों में आधार आईडी अनिवार्य की गई है ताकि सुरक्षा लिहाज से ध्यान रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इन दिनों बस न मिलने पर देर रात को अलग-अलग मार्गों के औसतन 12 से अधिक रात्रि ठहर रहे हैं।
-
ठंड के कारण बसों के यात्री की संख्या बढ़ जाती है। इस कारण अलग-अलग स्टैंडों पर बसों का ठहराव अधिक हो रहा है। डिपो की बसें बूथों से समय अनुसार चल रही हैं। अन्य बसों के चालक-परिचालकों को भी समय का ध्यान रखने के लिए आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज
-
बादली की ओर से जाने वाली बस न के बराबर चल रही है। तीन बजे के बाद से कोई बस नहीं आई हैं। अब झज्जर या सांपला की ओर जाने वाली बस का भी इंतजार कर रही हूं।
- पूजा, यात्री
-
महम के लोकल मार्गों के लिए रोडवेज की बसों का संचालन कम है। निजी बस संचालन अपने मनमाने समय से चल रहे हैं। सवार हो जाए तो पास मान्य नहीं कर रहे हैं।
- श्रीकृष्ण, बहलबा




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें