फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक घंटे तक यात्रियों को करना पड़ा बसों का इंतजार, बस स्टैंड पर रही भीड़

विज्ञापन
09 बस स्टैंड पर या​त्रियों की लगी भीड़ व बस की ​खिड़की से सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में रोडवेज की बसें लगाए जाने से बुधवार को यात्रियों ने 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतजार किया। बस स्टैंड पर सुबह से शाम 4 बजे तक बसों के लिए यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी हिसार व जींद मार्ग के यात्रियों को हुई। इन दोनों रूट पर बसों का संचालन न के बराबर हुआ।

रोहतक नई अनाज मंडी में विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में डिपो की 178 से अधिक बसों को लगाया गया था। 9 बसों को मुख्यालय की मांग पर दूसरे डिपो में भेजा गया था। इस कारण स्टैंड पर बसों के अभाव से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन

यात्रियों को जींद, सोनीपत, हिसार, सिरसा, दादरी, भिवानी व झज्जर मार्ग पर बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड के 18 से अधिक मार्गों पर रोहतक डिपो की बसों का आवागमन प्रभावित रहा है।
रोडवेज डिपो की बसें कार्यक्रम में आमजन को लेकर नई अनाज मंडी पहुंची, फिर वहीं से उनको लेकर गंतव्य स्थान के लिए लौटीं। देर शाम को बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। बसों की दरवाजों पर लटककर सफर करने के लिए भी यात्री मजबूर हुए।
विज्ञापन

-
शहर में चार बड़े कार्यक्रम होने से स्टैंड पर बसों की स्वाभाविक रूप से कमी रही। दूसरे डिपो से अतिरिक्त बसें मंगवाकर व्यवस्थाएं संभाली। सभी बूथों पर यात्रियों की सुविधा में इंचार्ज तैनात रहे।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।

दोपहर 2 बजे घर से बस पकड़ने के लिए निकला था। स्टैंड पर रोडवेज की बस न होने से 25 मिनट से इंतजार कर रहा हूं।
- प्रवीन, निंदाना।
-
बस स्टैंड पर अधिक भीड़ है। रोडवेज की बसों का संचालन न के बराबर है। निजी बसों में सवार हो जाएं तो चालक-परिचालक किराया वसूल रहे हैं।
- प्रीति, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें