15सीटीके32...एमडीयू में आयोजित कार्यशाला में मिठाई के व्यंजन बनाना सिखते छात्र। स्रोत: विवि
रोहतक। एमडीयू के आईएचटीएएम व छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित हॉबी कक्षा के पांचवें दिन प्रतिभागियों को भारतीय करी व मिठाई बनाना सीखा। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में पाक कला की बारीकियां सीखी। अनुभवी रसोइयों ने भारतीय खाना पकाने को परिभाषित करने वाले मसालों और जड़ी-बूटियों के उपयोग की जानकारी दी।
आईएचटीएम निदेशक प्रभारी प्रो. संदीप मलिक ने कहा कि भारतीय करी व मिठाई कार्यशाला छात्रों के लिए भारतीय व्यंजनों की विविध और स्वादिष्ट दुनिया में प्रवेश करने का एक शानदार तरीका था। प्लेटिंग और गार्निशिंग पर ध्यान देकर छात्रों को पाक प्रस्तुति में शामिल कलात्मकता को सराहा। डॉ. डेविना ने कहा कि प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया अत्यधिक सकारात्मक थी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला ने केवल एक सीखने का मूल्यवान अनुभव प्रदान किया, बल्कि पाक परंपराओं और रचनात्मकता को भी बढ़ावा दिया।