15सीटीके34...अस्पताल में भर्ती अजय।
रोहतक। मकड़ौली कलां के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है की पुलिस और अनिल के डर से उनके बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिस मकान पर विवाद है उसके दो करोड़ रुपए लेने के बाद भी आरोपी मकान पर कब्जा नहीं दे रहे, जबकि उनके पक्ष में रजिस्ट्री है और पंचायती फैसला भी है। एसपी ने अधीनस्थ अफसर को जांच के निर्देश दिए हैं।
इंद्र कोल्ड स्टोर सुखपुरा चौक निवासी निर्मला ने बताया कि उन्होंने गांव के ही अनिल से करीब 500 वर्ग गज का मकान 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। मकान की रजिस्ट्री भी उनके पक्ष में हो गई है लेकिन कुछ महीने की मोहलत मांग कर अब मकान पर कब्जा देने से इन्कार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अनिल जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में उनके परिवार को फंसाने की साजिश रच रहा है। चार दिन पहले पुलिस के साथ अनिल उनके घर जबरदस्ती घर आए। इसी डर से बेटे अजय ने घर में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने मकान पर कब्जा दिलाने और पुलिसकर्मी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वर्जन
निर्मला पक्ष ने मकान खरीदा था। दूसरे पक्ष ने यह कहकर मकान खाली करने से मना कर दिया कि पूरी राशि दी जाए। निर्मला पक्ष जबरन घर में घुस गया और सामान बाहर फेंक दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद अजय ने 13 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले की तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
एसआई सन्नी सिंह, प्रभारी सुखपुरा पुलिस चौकी