फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रतिभागियों ने सीखी हरियाणा की लोक कला फूलझड़ी बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
राेहतक। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भर्ती हुए आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट को प्रशिक्षित किया जाएगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में निदेशालय हरियाणा एवं एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा निर्देश की अनुपालना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मदीना के प्राचार्य वीरेंद्र मलिक के नेतृत्व में आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। इसके तीसरे दिन हरियाणा की लोक कला फूलझड़ी बनाना सिखाया गया। कक्षा प्रबंधन व अनुशासन के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनीता अहलावत ने बताया कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु नवनियुक्त आर्ट शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि बच्चों की रुचि कला विषय में बने। कला का क्षेत्र व्यापक है। इसमें बच्चों के रोजगार से संबंधी अनेक संभावनाएं हैं। इस कैंप के माध्यम से अध्यापकों को कला की नई तकनीकों, शैलियों और नवाचार के अनेकों क्षेत्रों से अवगत कराना है।
मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. सुनीता अहलावत, अनीता तंवर और सरोज कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डाइट मदीना से प्रवक्ता सतीश शर्मा, राजीव दलाल, मंजीत दांगी, सुमन व सुमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें