06सीटीके40.. सिद्धार्थ औलिया। स्रोत:स्वयं
रोहतक। समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने औलिया दिवस पर सभी साधकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी 2013 को सूफी बाबा शाह कलंदर ने उन्हें सूफी परंपरा का औलिया घोषित किया था। यह उनका ही नहीं ओशोधारा का बहुत बड़ा सम्मान है। औलिया का अर्थ है ब्रह्मनिष्ठ संत जो अल्लाह का करीबी दोस्त होता है और उसका हर कार्य खुदा की मर्जी से होता है। वहीं समर्थगुरु ने ऑनलाइन सूफी दरबार आयोजित किया। इसमें देश-विदेश से 300 से ज्यादा साधकों ने जुड़कर शक्तिपात का आनंद लिया और अपनी नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त किया। समर्थगुरु ने विश्व शांति की भी कामना की। ब्यूरो
06सीटीके40.. सिद्धार्थ औलिया। स्रोत:स्वयं