फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीसी आवास की जमीन पर मांगी जाएगी पार्किंग, कोर्ट परिसर में होगा गंगाजल का छिड़काव

विज्ञापन
18सीटीके19 : मुख्य चुनाव अ​धिकारी प्रदीप मलिक प्रधान दीपक हुड्डा को प्रमाण पत्र देते हुए। स्रोत - फोटो : स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
जिला बार के नए प्रधान दीपक हुड्डा का कहना है कि अदालत परिसर में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है, जिसके लिए डीसी आवास की जमीन से जगह मांगी जाएगी, ताकि मल्टी स्टोरी पार्किंग बन सके। साथ ही, एक सप्ताह के अंदर हरिद्वार से गंगाजल का टैंकर मंगवाकर पूरे कोर्ट परिसर व कार्यालय में छिड़काव करवाएंगे।
विज्ञापन

हुड्डा मंगलवार को जिला बार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बार काउंसिल के चेयरमैन विजेंद्र अहलावत व चुनाव अधिकारी प्रदीप मलिक ने चुनाव प्रक्रिया का ब्योरा और विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए।
दीपक हुड्डा ने कहा कि पिछले 14 वर्ष से बार में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। चैंबर निर्माण, अकाउंट में गड़बड़ी से लेकर दुकानों के किराये को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। बार में डोनेशन का पैसा भी आता है। वकीलों की वार्षिक फीस भी जमा होती है। उसका भी रिकाॅर्ड जांचा जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बार परिसर में कोई भी सार्वजनिक महिला शौचालय नहीं है। इसके साथ ही पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। डीसी आवास चार एकड़ में है। मांग की जाएगी कि यहां से जमीन लेकर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाए।
विज्ञापन

बार काउंसिल करेगी पूरा सहयोग : अहलावत
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन विजेंद्र अहलावत ने कहा कि रोहतक बार एसोसिएशन के चुनाव पूरी निष्पक्षता से हुए। इसकी तारीफ पूरे हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में हुई है। चुनाव के दिन एक भी शिकायत नहीं आई। वोट काटने को लेकर आरोप लगाए गए थे, लेकिन जो भी आपत्ति आई, उसकी पूरी तरह से सुनवाई हुई। रोहतक बार से वह सीधे जुड़े हुए हैं, इसलिए बार में कामों को लेकर ऊपर तक आवाज उठाएंगे। चुनाव अधिकारी प्रदीप मलिक ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 2 बड़ी स्क्रीन पर टेलीकॉस्ट की गई। बार काउंसिल की ओर से नियुक्त 2 पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ वकील गूगन सिंह हुड्डा, चुनाव अधिकारी ओपी पूनिया, अनिल शर्मा , उपप्रधान अजय ओहल्याण, महासचिव राजकरण पंघाल, संयुक्त सचिव डिंपल व लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें