फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में पहुंची 60 क्विंटल सरसों दिनभर सुखाई, शाम को हुई खरीद

Wed, 19 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला 01 : मंडी में सरसों के बैग भरते मजदूर। संवादसांपला 01 : मंडी में सरसों के बैग भरते म
विज्ञापन
मंडी में बिक्री के लिए सरसों पहुंचनी शुरू हो गई है। मंगलवार को किसान करीब 60 क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। इसके लिए पांच गेट पास बनवाए गए। उम्मीद है कि चार-पांच दिनों के बाद आवक तेज होगी।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी व हैफेड के अधिकारियों का कहना कि मंडी में खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। सरकार द्वारा 15 मार्च से सरसों खरीद शुरू कर दी है, लेकिन पहले तीन दिन एक भी दाना बिक्री के लिए नहीं पहुंचा।
60 क्विंटल सरसों जो आई है, उसमें नमी अधिक होने के कारण उन्हें दिनभर फसल को धूप में सुखाना पड़ा। शाम 4 बजे के बाद बैग में डालनी शुरू की गई। हैफेड ने सरकारी रेट 5950 रुपये प्रति क्विंटल के दर से खरीदा। इलाके के करीब 400 किसानों ने अपनी सरसों की फसल का पंजीकरण कराया हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें