फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पैंथर्स ने गोयल क्रिकेट क्लब को 56 रनों से हराया

विज्ञापन
16-पैंथर्स टीम के बल्लेबाज मुकेश को उनकी विस्फोटक शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’’ का स्मृत
विज्ञापन
रोहतक। वीटीआई क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को खेले गए क्राउन सीरीज मुकाबले में पैंथर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोयल क्रिकेट क्लब को 56 रनों से पराजित कर दिया। मैच में पैंथर्स टीम के बल्लेबाज मुकेश को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया व गोयल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज पुनीत राजपूत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गोयल क्रिकेट क्लब ने पैंथर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स ने 24.5 ओवर में 251 रन बनाए। टीम की ओर से मुकेश ने शानदार शतक लगाते हुए 9 चौके और 14 छक्कों की मदद से 132 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा दक्ष जांगड़ा ने 27 और परीक्षित ने 18 रन का योगदान दिया।
गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज पुनीत राजपूत ने 5 विकेट हासिल किए। वहीं देव सिंह, अभिनव गुप्ता, भूपेश जांगड़ा और केशव बंसल को 1-1 विकेट मिला।
252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल क्रिकेट क्लब की टीम 30.3 ओवर में 195 रन पर सिमट गई। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से प्रिंस शर्मा ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। आरव अहलावत ने 40 और भूपेश जांगड़ा ने 35 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

पैंथर्स की ओर से शौर्य सिंहमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और अभि सुहाग ने 3 विकेट हासिल किए। प्रिक्षित, रुद्र और कप्तान एजे राठौर को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें