05jjrp01- सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता को प्रमाण पत्र सौंपते रामअवतार ग
झज्जर। अमर उजाला फाउंडेशन और टीम एक पहल सबका सहयोग झज्जर के सहयोग से ब्लड सेंटर सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बीटीओ डॉक्टर इंदिरा हसिजा व एबीटीओ डॉक्टर नीतू सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के जन्मदिन पर ब्लड सेंटर सिविल अस्पताल झज्जर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 18 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर टीम एक पहल सबका सहयोग संरक्षक रामअवतार दीपक गहलावत, काउंसलर अशोक, नर्सिंग ऑफिसर ममता देवी और कविता गुलिया, लैब टैक्निशियन प्रीति और सारिका, ज्योति, विजय कुमार व जिला रेडक्रास सोसाइटी झज्जर से दीपक व तुलसा मौजूद रहे। संवाद