फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से एटीएम उखाड़ कर भागे, रोहतक पुलिस से मुठभेड़ में घिरे

Mon, 30 Nov 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत से एसबीआई की 16 लाख रुपयों से भरी एटीएम उखाड़ कर भागे बदमाश रविवार अपराह्न तीन से चार बजे के बीच जींद रोड स्थित ड्रेन नंबर आठ स्थित गांव सिंहपुरा कलां के पास रोहतक पुलिस के साथ मुठभेड़ में घिर गए।
विज्ञापन


दोनों और से फायरिंग के बीच दो बदमाश फरार हो गए, जबकि एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से लाल बत्ती लगी स्कार्पियो को कब्जे में लिया, जिसमें से एसबीआई की एटीएम बरामद हुई है।

गाड़ी में से एटीएम तोड़ने वाले कुछ औजार, एक देशी पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 30-40 कारतूस बरामद हुए। पुलिस काबू किए गए आरोपी जींद के जुलाना हलके के गांव पोली निवासी विनय से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


सोमवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

 पुलिस के अनुसार दोपहर में सूचना मिली थी कि लाल बत्ती लगी स्कार्पियोें में सवार होकर तीन युवक ड्रेन नंबर आठ से होते हुए जींद जाने की फिराक में है।

इस पर पुलिस टीम जींद रोड पर पहुंची और ड्रेन नंबर आठ के पूल पर मोर्चा संभाल लिया।

यहां कुछ देर इंतजार के बाद भी लाल बत्ती लगी स्कार्पियो नहीं पहुंची तो पुलिस पार्टी गांव सिंहपुरा कलां की तरफ रवाना हो गई।

जैसे ही पुलिस गांव के नजदीक पहुंची, वहां स्कार्पियो में सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी हवाई फायर किए।

इसी बीच गाड़ी से उतरकर दो युवक खेतों से होते हुए फरार हो गए, उनका एक साथी इस दौरान फायर करता रहा। पुलिस ने करीब आधा घंटे की  मुठभेड़ के बाद युवक को काबू कर लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान पाली निवासी विनय के रूप में हुई।

स्कार्पियो पर लगी थी काली फिल्म
बदमाशों ने स्कार्पियो पर लाल बत्ती लगा रखी थी, ताकि बेरोकटोक जा सके। इतना ही नहीं गाड़ी में कौन बैठे हैं और क्या ले जाया जा रहा है, इसे छिपाने के लिए शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगा रखी थी।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी पेशेवर अपराधी और काले कारनामों को अंजाम देने के लिए अक्सर इस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।  



पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से एटीएम उखाड़ने और खुद के बचाव का पूरा जखीरा बरामद हुआ।

पुलिस ने गाड़ी से एसबीआई की एटीएम, गैस सिलेंडर, गैस कटर, एक देशी पिस्तौल, एक रिवाल्वर, 30 से 40 जिंदा कारतूस सहित अन्य औजार बरामद किए।


ड्रेन पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सिंहपुर कला और समर गोपालपुर के ग्रामीण सहम गए। खेतों में काम कर रहे किसानों में भी अफरा-तफरी मच गई।


गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण ड्रेन की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने सोचा कि पुलिस और किसी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो रही है। ग्रामीणों को आता देख पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और बदमाश को गाड़ी में डालकर चली गई।
कैश का खुलासा नहीं
आरोपियों ने शनिवार रात पानीपत शहर में स्थित एटीएम उखाड़ा था। उस वक्त एटीएम में 16 लाख से अधिक रुपये थे। रोहतक पुलिस ने जो एटीएम बरामद की है, उसके कैश बोल्ट में राशि है या आरोपियों ने कहीं ठिकाने लगा दी, इसका खुलासा सोमवार को ही हो पाएगा।
 -----
लाल बत्ती लगी स्कार्पियों में रखी एटीएम और हथियार सहित एक युवक को पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।
- विजय दहिया, सदर थाना प्रभारी

शहर में जाटल रोड पर साईंराम अस्पताल के पास स्थित एसबीआई की 16 लाख रुपये से भरी एटीएम को शनिवार रात चोर उखाड़ ले गए। एटीएम  में एक दिन पूर्व ही 17 लाख रुपये डाले गए थे।


मशीन को उखाड़ने के लिए आरोपियों ने प्रेशर गैस के साथ कटर का भी प्रयोग किया। पुलिस के अनुसार सुबह एटीएम के कलपुर्जे बिखरे देख लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

 एसबीआई अधिकारी और एटीएम मशीन में पैसे डालने वाली कंपनी के अधिकारी भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने प्रेशर गैस, खोदपाला, रस्सी व कटर के सहारे मशीन को काटा और मशीन को एक गाड़ी में डालकर ले गए। वारदात के समय एटीएम कैबिन में गार्ड तैनात नहीं था।

 कैबिन का दरवाजा भी टूटा था। पुलिस ने वहां से रस्सी, टोचन, दो खोदपाले, गैस प्रेशर मशीन, कटर और बेल्ट बरामद की। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी एजीएस के अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में 17 लाख रुपये डाले गए थे और  वारदात के समय मशीन में करीब 1602500 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें