फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चोरी व गोतस्करी पर पंचायत में फूटा गुस्सा, पुलिस ने चौकीदार लगाने की दी सलाह

विज्ञापन
26jjrp23- पंचायत को संबो​धित करते नपा चेयरमैन देवेंद्र कादियान। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बेरी। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी व गो तस्करी की घटनाओं को लेकर बेरी की पुरानी गोशाला में पंचायत की गई। पंचायत की अध्यक्षता बेरी निवासी कपूर ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए अलग-अलग वक्ताओं ने अपने विचार रखे और शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोष जताया।
विज्ञापन

कादयान खाप के प्रधान व नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने कहा कि शहर में बढ़ रही चोरी की घटना को चिंता का विषय है। पंचायत में सभी की सहमति से बेरी थाना प्रभारी सतीश कुमार व शहर चौकी प्रभारी सतबीर को पंचायत में बुलाया। पंचायत में बेरी थाना प्रभारी पहुंचने पर लोगों ने कहा कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए, जिससे चोरी की वारदात ना हो।
बेरी निवासी सचिन का कहना था कि 15 अगस्त को हमारे घर में ताला टूटा था और पुलिस को शिकायत देने गया तो वहां मौजूद मुंशी की तरफ से व्यवहार ठीक नहीं किया गया। चोरी की शिकायत देने के बाद पुलिस मौका तक देखने के लिए नहीं आई, जिसका परिणाम यह निकाला की शुक्रवार-शनिवार की रात को बेरी के स्वराज गंज में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हो गई।
विज्ञापन

इससे पहले भी बेरी के शेरिया मार्ग एक रात को तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें कोई सुराग नहीं लगा। पंचायत में बेरी थाना प्रभारी सतीश कुमार ने आश्वासन दिया है कि बेरी में हुई चोरी को लगातार सीआईए व साइबर की टीम लगी हुई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने पंचायत में लोगों से अपील भी कि बाजार में दो चौकीदार की तैनाती की जाए, जिससे पुलिस शहर में लगातार गश्त करती रही और चोरी की वारदात ना हो।


बाहरी लोगों की वेरिफिकेशन करवाई जाए
प्रांत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद हरियाणा राजेश शर्मा, पीतांबर शर्मा, मनोनीत पार्षद संदीप, अभय कादयान ने कहा कि बेरी में लगातार रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बेरी एसडीएम के माध्यम से जिला उपायुक्त व शहर चौकी में शिकायत दी गई है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें