फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चित्रकला भजन गुरुमंत्र गुरुबाणी से गुरुओं की शहादत को किया नमन

विज्ञापन
हम और आप संस्था की ओर से वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी राजेश जैन व अन्य।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत दिवस पर बस स्टैंड कम्युनिटी में दास्तान ए सरहिंद 3.0 कार्यक्रम ओर रक्तदान शिविर लगाया गया। हम और आप सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से यह कार्यक्रम वीर बाल दिवस के मौके पर महामंडलेश्वर कपिल पूरी और महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद के सानिध्य में हुआ। इसकी अध्यक्षता राजेश जैन ने की।
इसमें शहर के विभिन्न विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी चित्रकला भजन गुरुमंत्र गुरुबाणी से गुरुओं की शहादत को नमन किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्री जूनियर कला प्रतियोगिता में प्रणव, तनिष्का और सिमरन प्रथम रहीं। जूनियर कला प्रतियोगिता में अवनी, सिया व महक श्रेष्ठ रहे। साथ ही सब जूनियर ममता, यक्ष व अक्षरा विजयी रहे। पोस्टर चित्रकला जूनियर में अक्षरा, नीतिका और भव्या के साथ सीनियर पोस्टर चित्रकला में मानिक, प्रभजोत और पूरब विजयी रहे।
निबंध प्रतियोगिता में अंशु, जसप्रीत और ज्योति प्रथम रहे। प्रतियोगिता में अजय अरोड़ा, ममता, तान्या, शिखा, ज्योति व मनप्रीत ने निर्णायक भूमिका निभाई। गायन प्रतियोगिता प्री स्कॉलर में प्रणव व सीरत प्रथम रहे। सब जूनियर गायन में जश्नदीप, लवण्या व अवनीत कौर प्रथम रहे। गायन प्रतियोगिता जूनियर में सृष्टि जसमीत हरप्रीत ओर नव्या श्रेष्ठ रहे। सीनियर गायन में अंशु, हंस, निशा और प्रभजोत प्रथम रहे। यहां जितेंद्र सिंह और संजीव कुंडू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
गुरबाणी में तरनदीप कौर, अवनीत कौर, परी व सीनियर गुरबाणी में प्रभजोत कौर, निशा, हरप्रीत कौर विजयी रहे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 40 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

राजेश जैन ने गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिवार की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रोहतक शहर के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने भी गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिवार को नमन किया। कार्यक्रम में विधायक भारत भूषण बतरा की ओर से बच्चों को ताम्र पत्र देकर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर समाजसेवी ईश्वर भारतीय, कपिल कौशिक और सतीश भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें