डीपार्क स्थित क्रिसमस की चीजों के लगे स्टाॅल पर अपनी पसंद की चीज देखती बच्ची। स्रोत : अमर उजाल
रोहतक। क्रिसमस को अब महज दो दिन रह गए हैं। बाजार में रौनक है। जगह-जगह गुब्बारे नुमा सांता क्लॉज छाए हुई हैं। स्टॉलों पर स्टार, रंगबिरंगी लाइटें, सांता क्लॉज बने हुए हेयर बैंड छोटी बच्चियों को खूब भा रहे हैं।
इसके अलावा जिंगल बेल, क्रिसमिस ट्री, सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी और मुखौटा उपलब्ध है। 25 दिसंबर को क्रिसमस है चर्च में प्रार्थना सभा होनी है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।
-10 फिट तक क्रिसमस ट्री उपलब्ध
डीपार्क स्थित बाजार में 1 फुट से लेकर 10 फुट तक क्रिसमस ट्री उपलब्ध है। वहीं बच्चों के विशेष रूप से भाने वाली सांता क्लॉज की ड्रेस अलग-अलग आकार व प्रकार में उपलब्ध है। दुकानदारों का कहना है कि सांता क्लॉज के हेयर बैंड खूब बिक रहे हैं। इसके अलावा सजावट में काम आने वाले जिंगल बेल और स्टार भी बिक रहे हैं।
बॉक्स
- बाजारों में यह है कीमत
वस्तु कीमत
-क्रिसमस ट्री 100 से 1000 रुपये
-स्टार 30 रुपये
-हेयर बैंड 60 रुपये
-रंग बिरंगी लाइट 280 रुपये
-सामान्य लाइट 120 रुपये
-टोपी 100 रुपये
-मुखौटा 120 रुपये