गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा की तरफ से नगर निगम को पत्र दिया गया था, जिसमें तीन जगह बंटी जमीन को एक जगह एकत्रित करके देने की मांग की है। निगम ने 12.48 एकड़ जमीन एक ही जगह देने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा था। मुख्यालय ने इसको मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद सोमवार को आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। साथ ही नगर निगम के एटीपी को जमीन संस्था को सौंपने के लिए ड्राफ्ट तैयार करने की हिदायत दी।
जयहिंद ने की 21 मई को परशुराम जन्मोत्सव मनाने की घोषणा, अदालत में सुनवाई 22 को
सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद 21 मई को पहरावर में ही परशुराम जयंती मनाने की घोषणा कर चुके हैं, जबकि 22 मई को अदालत में सुनवाई होनी है। इस पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि मामला अदालत में है, ऐसे में वे कोई टिप्पणी नहीं कर सके।
अधिकारी के अनुसार
मुख्यालय ने जमीन एक ही जगह गौड़ प्रचारिणी सभा को देने के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। जमीन को लीज पर देने के लिए क्या नियम होंगे। क्या रेट रहेगा, यह हाउस की तरफ से तय किया जाएगा। इसके लिए हाउस की बैठक बुलाने की जगह घर-घर जाकर पार्षदों के ड्राफ्ट पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे। -धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त, नगर निगम।