फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो दिन से धान की खरीद अटकी, औने-पौने दाम पर बेच रहे किसान

Mon, 27 Oct 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26...प्रदीप, बहुअकबरपुर - फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।
विज्ञापन
रोहतक। मंडी में रविवार को भी खरीद नहीं हुई। सरकारी खरीद नहीं होने की वजह से किसान औने-पौने दाम में धान बेचने के लिए मजबूर हैं। दो दिनों से फतेहाबाद के मिलर को औपचारिक अनुमति नहीं मिलने के कारण खरीद नहीं हो रही है। मिलर ने क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

खरीद के साथ मंडी में उठान की गति भी धीमी है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि तेजी से उठान प्रक्रिया की जा रही है। उन्होेंने किसानों से धान को सुखाकर लाने की अपील की है। मंडी में रविवार को लगभग 2,600 क्विंटल धान की आवक हुई मगर खरीद नहीं हुई.
अब तक मंडी में 1,34,516 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है मगर अब तक 98,264 क्विंटल धान खरीद गया है। अब तक केवल 50,823 क्विंटल धान का उठान हुआ है।
तीन दिन से धान खरीदने के लिए कोई नहीं आया है। 60 क्विंटल धान लेकर आया हूं। सरकारी खरीद बाधित होने के कारण धान को कम दाम में बेचने के लिए कहा जा रहा है। -सुधीर, बहुअकबरपुर
विज्ञापन

चार दिन पहले 50 क्विंटल धान लेकर आया था। अब तक उसे खरीदने के लिए कोई नहीं आया। आढ़ती 1500 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदने की बात कह रहे हैं। सरकार को किसानों के बारे में भी सोचना चाहिए। -प्रदीप, बहुअकबरपुर
दूर से धान लेकर आए हैं। यहां सरकारी खरीद अटकी हुई है। सस्ते दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। सरकार को किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। -अनिल, चरखी दादरी।
सोमवार से खरीद शुरू हो जाएगी। मिलर ने क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया हुआ है। इसकी मंजूरी मिल जाएगी। उठान प्रक्रिया तेजी से जारी है। जल्द ही मंडी से धान के बैग उठा लिए जाएंगे। -रोहतास दहिया, डीएम, हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन रोहतक।

26...प्रदीप, बहुअकबरपुर- फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।

26...प्रदीप, बहुअकबरपुर- फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें