फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंडी में धान की खरीद व उठान धीमी, बैग से अटे शेड

विज्ञापन
18-मंडी में धान को सुखाते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मंडी में धान की आवक बढ़ती जा रही है लेकिन खरीद व उठान की गति धीमी है। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी से उठान प्रक्रिया भी धीमी गति से हो रही है। इस कारण मंडी मेें धान उतारने व सुखाने के लिए जगह की कमी होती जा रही है। जगह की कमी के कारण किसानों को सड़क पर ही धान सुखाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी के शेड धान के बैग से भरे पड़े हैं। इतना ही नहीं शेड के बाहर मंडी परिसर में भी धान के बैग रखे हैं। अचानक बारिश आने पर ये बैग भीग सकते हैं। पिछले हफ्ते बारिश में भी मंडी परिसर में रखे धान के बैग भीग गए थे। प्रशासन की तरफ से बारिश में धान को बचाने के पुख्ता इंतजाम भी नहीं हैं।
कई किसान अभी तक धान सुखा रहे हैं। किसानों पर बारिश की मार ऐसी पड़ी है कि फसल काली पड़ गई है। कई किसानों का धान तो अंकुरित हो गया था। अब रंग के आधार पर खरीदने से इन्कार किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को मजबूरन ओने-पोने दामोें में फसल बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी में 13,040 क्विंटल धान की आवक हुई और 17,990 क्विंटल धान की खरीद हुई। अब तक मंडी में करीब 31,000 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। लगभग 4269 क्विंटल धान का उठान हुआ। अब तक मंडी में करीब 67,405 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

हरियाणा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन रोहतक के डीएम रोहतास दहिया से कई बार मोबाइल फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठाया।
मौसम की मार से धान का रंग बदल गया है। ऐसे में फसल को खरीदने से इन्कार किया जा रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - सतबीर, सुंडाणा

तीन दिन हो गए हैं लेकिन नमी कम होने का नाम नहीं ले रही। दिन में धान सुखाते हैं। सुबह फिर जमीन से धान नमी पकड़ लेता है।- मनीष, नीलाहेड़ी
संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें