फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी सुसाइड केस : सुनारिया जेल में बंद हवलदार सुशील कुमार से छह घंटे की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। एडीजीपी पूरण कुमार सुसाइड केस की जांच कर रही चंडीगढ़ एसआईटी की टीम सोमवार सुबह रोहतक पहुंची और शराब ठेकेदार से मंथली मांगने के आरोप में गिरफ्तार हवलदार सुशील कुमार से छह घंटे पूछताछ की। पूछताछ में हवलदार ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है।
शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि सुशील कुमार नाम का पुलिसकर्मी उससे मिला और खुद को आईजी पूरण कुमार का खास आदमी बताया। आरोप है कि हवलदार सुशील ने आईजी के नाम पर ढाई लाख रुपये मंथली मांगी।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने 6 अक्तूबर को सुशील कुमार के खिलाफ मंथली मांगने का केस दर्ज कर 7 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसी दिन आईजी पूरण कुमार ने चंडीगढ़ स्थित आवास में सुसाइड कर लिया। मामले की अब चंडीगढ़ एसआईटी की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोर्ट की अनुमति से दो चरणों में हुई पूछताछ
एसआईटी ने कोर्ट से जेल में बंद सुशील कुमार से पूछताछ की पहले ही अदालत से अनुमति ले ली थी। डीएसपी गुरजीत कौर व सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम सुबह 11 बजे सुनारिया जेल पहुंची। पहले चरण में सुशील कुमार से चार घंटे पूछताछ की। इसके बाद दो घंटे बीच में आराम करके फिर दो घंटे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार ने खुद को बेकसूर बताया। शाम करीब 7 बजे टीम सुनारिया जेल से चंडीगढ़ रवाना हो गई।
डीएसपी गुलाब सिंह भी कर रहे अलग से जांच
रोहतक पुलिस की ओर से डीएसपी गुलाब सिंह को मंथली प्रकरण की जांच सौंपी गई है। डीएसपी ने बताया कि जल्द वह जांच शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें