फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 29 से 31 दिसंबर तक कलम छोड़ हड़ताल करेंगे पैक्स कर्मी

Wed, 24 Dec 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03...रोहतक के दिल्ली रोड ​स्थित कोऑपरेटिव बैंक में धरना प्रदर्शन करते पैक्स कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां (पैक्स) कर्मचारी महासंघ का मंगलवार को दूसरे दिन धरना जारी रहा। समिति के जिला सचिव सुमित कुमार ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर दो दिन का धरना दिया।
विज्ञापन

देर शाम मंगलवार पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मुलाकात की। सुमित कुमार ने कहा कि अगर 28 दिसंबर तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानीं तो 29 से 31 दिसंबर तक कलम छोड़ हड़ताल करेंगे।
जिला प्रधान सोमबीर ने बताया कि पैक्स कर्मचारियों के वेतन में खामी को दूर किया जाए। मांगें नहीं मानीं तो 5 जनवरी को चंडीगढ़ में आरसीएस (रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज) अधिकारी के आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2019 को घोषणा की थी। वेतनमान की खामी को लेकर गुरुघर डेरा जगमाल वाली सिरसा में हुई बैठक में भी आदेश जारी होने की सहमति हुई लेकिन घोषणा के छह वर्ष बाद भी वेतनमान के आदेश लंबित हैं।
विज्ञापन

किसानों को आपातकालीन कृषि ऋण 3 लाख वितरण किया जाए व नए सदस्यों के पिछले 11 वर्ष से बंद ऋण वितरण लोन बनाए जाएं। इस दौरान कोषाध्यक्ष सतपाल, जिला उप प्रधान सुनील दांगी, राजेश हुड्डा, अरुण कुमार, संजय, धर्मवीर, जय किशन, राजकुमार व सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें