फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे आचरण में झलकना चाहिए आचार, विचार व व्यवहार : कुलपति

Sat, 07 Feb 2026 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19-सुपवा में चार दिवसीय भारंगम व सारंग की तैयारियों में जुटी टीम के साथ कुलपति डॉ. अमित आर्य। स - फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हमारे आचार, विचार व व्यवहार सभी के आचरण में झलकने चाहिएं। यह कहना है दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के कुलपति डॉ. अमित आर्य का। वह शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के रैंप वॉक ऑडिटोरियम में सुपवा परिवार को संबोधित कर रहे थे।
कुलपति ने कहा कि नौ फरवरी से शुरू हो रहे चार दिवसीय भारत रंग महोत्सव (भारंगम) व ‘सारंग’ की तैयारियां जोरों पर है। सुपवा के सफाई योद्धा, माली, गार्ड से लेकर रजिस्ट्रार तक व यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जिम्मेदारी बनती हैं कि चार दिन के महोत्सव की सफलता के लिए वह किसी न किसी रूप में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

दिन-रात महोत्सव की तैयारियों में यूनिवर्सिटी परिसर की साज-सज्जा में जुटे छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को सीख लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सुपवा परिवार के मान-सम्मान को बढ़ाने वाला है। इस बात का हर किसी को ध्यान रखना है कि यहां आने वाले देश-विदेश के कलाकारों व अन्य अतिथि अच्छी यादें समेट कर लौटें।

कुलपति ने कहा कि सारंग का मंच एफटीवी डिपार्टमेंट के कोर्टयार्ड में तैयार हो रहा है। इस पर नौ फरवरी से सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रस्तुतियां चलेंगी। इनमें सुपवा के छात्रों के अलावा अन्य प्रदेशों की लोक कला एवं संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। ‘
विज्ञापन

भारंगम का आयोजन एफटीवी डिपार्टमेंट के मिनी ऑडिटोरियम में होना है। यहां शाम 6 बजे से थिएटर का लुत्फ उठाया जा सकेगा। यहां चार दिन अलग-अलग टीमें प्रस्तुति देंगे। ये टीमें पंजाब, दिल्ली व श्रीलंका से आ रही हैं। भारंगम का आयोजन सुपवा के सहयोग से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) नई दिल्ली द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें