फोटो नंबर- 13नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम
नारनौल। लघु सचिवालय में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक हुई। एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएं।
उन्होंने बताया कि अगस्त में नशा मुक्त भारत अभियान के पांच साल पूरे होने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अमित शर्मा ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 13 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में 28 हजार लोगों को आनलाइन शपथ दिलाई गई है।
इस अवसर पर एसडीएम उदय सिंह, एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, डीएसपी सुरेश कुमार, जिला न्यायवादी रमणीक यादव, डॉ. अनिल यादव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।