फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर फील्ड में उतरें अधिकारी : मंडल आयुक्त

Thu, 21 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मंडल आयुक्त पीसी मीणा ने स्वच्छता को लेकर प्रभावी एवं निरंतर चलने वाली रणनीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। मीणा लघु सचिवालय के सभागार में स्वच्छता को लेकर मंडलस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को फील्ड में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी कूड़ा उठान का औचक निरीक्षण करें। कूड़े के सभी सेकेंडरी पॉइंट्स को पक्का करके उनकी फेंसिंग की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सेकेंडरी पॉइंट व गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (जीवीपी) की चेकिंग के लिए अधिकारियों की टीम गठित की जाए। यह टीम नियमित अंतराल के बाद इन प्वाइंटों को चेक करें कि कूड़े का उठान सही तरीके से हो रहा है या नहीं। ऐसी व्यवस्था गांव, कस्बों व शहरों में सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त ने कूड़ा उठान के लिए यह निर्देश दिए की टेंडर प्रक्रिया को समय पर आरंभ किया जाए। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में भी रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें