फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में एक युवक हिरासत में दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे रोड के व्यापारी से व्हाट्सअप कॉल करके 10 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में इंद्रा कॉलोनी निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसके दोस्त ने कॉल करके व्यापारी को धमकी दी थी। हालांकि अभी आरोपी काबू नहीं हो पाया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे रोड के सरकूलर रोड पर व्यापारी महेश गोयल व तरुण गोयल की फाइबर शीट समेत हार्डवेयर की दुकान है। वीरवार दोपहर को महेश का बेटा तरुण दुकान पर बैठा था और उसी दौरान मोबाइल पर कुछ व्हाट्सअप मैसेज आए। उसने अपने पिता को दिखाया तो उसी दौरान व्हाट्सअप कॉल आ गई। बदमाशों ने व्यापारी से कहा कि 10 लाख रुपये तैयार रखियो नहीं तो शाम को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। ट्रू कॉलर पर दिचाऊ-लॉरेंस बिश्नोई गैंग लिखा था। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि इंद्रा कॉलोनी निवासी मनीष के नाम से नई सिम खरीदी गई थी। इसी सिम को चालू करके सबसे पहली कॉल व्यापारी को की और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक युवक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी उसका दोस्त नहीं मिला है। आरोपी ने बताया है कि उसके दोस्त ने ही व्यापारी को धमकी दी होगी। चूंकि जिस समय रंगदारी मांगी गई थी, उस दौरान उसके दोस्त के पास ही मोबाइल था। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
व्यापारी से रंगदारी मांगने की घटना में कोई गैंग शामिल नहीं आया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्र बिजारणिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें