जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। दूसरे दिन बुधवार को भी सेक्टर एक निवासी 43 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पोलंगी की 58 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। महामारी से अब तक दम तोड़ने वालों की संख्या 562 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में बुधवार को सेक्टर एक में रहने वाले एक व्यक्ति की महामारी से मौत हो गई। जबकि पोलंगी की एक महिला संक्रमित मिली है। विभाग ने दिन भर में 384 लोगों के सैंपल लिए। वहीं, 69 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोरोना के पांच सक्रिय मरीज हैं। ये सभी मरीज घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं, संक्रमण दर 5.42 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.80 प्रतिशत है। इधर, वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को 56 लोगों को पहली व 14 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 3,89,193 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।