फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
22सीटीके22...रेलवे के पास ओम प्रकाश की मौत के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। स्रोत: विडियोग्रैब
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे स्टेशन के नजदीक कच्चा बेरी रोड फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के 41 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई। हादसे के समय लाइन के स्लीपर बदलने का काम चल रहा था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

जीआरपी के कार्यकारी थाना प्रभारी एसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि कच्चा बेरी रोड से फाटक के पास रेलवे लाइन के स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। ट्रैक के किनारे पर ट्राॅली खड़ी थी, इसमें उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी ओमप्रकाश बैठा हुआ था। अचानक झटके के साथ ओमप्रकाश ट्रैक पर आ गिरा। पास से गुजर रही मालगाड़ी के नीचे आने से उसका शरीर दो टुकड़ों में कट गया। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। दूसरे कर्मचारियों से मृतक की पहचान कर परिजनों को फोन किया। अब उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें