फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ठंडे मौसम में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को दो संक्रमित मरीज मिले। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 153 हो गई है। संक्रमितों का आंकड़ा भी 12 हजार 223 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना से 153वीं मौत हुई। मरने वाले की पहचान राजेंद्र नगर के 48 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। यह निजी कंपनी में नौकरी करता था। जिले में नए 790 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि 580 पहले से अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिले में 60 कोविड-19 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से नौ अस्पताल व 51 घरों में आइसोलेशन के लिए रखे गए हैं। फिलहाल पाजिटिव केसों की संख्या न के बराबर है। ऐसे में स्थिति पर नियंत्रण का दावा किया जाना गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें