फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इंच भी जमीन नहीं देंगे, एकजुट होकर करेंगे आंदोलन

Mon, 30 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के औद्योगिक प्लाट आवंटन रद करने के बाद उद्यमियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


उद्यमियों ने बैठक करके एलान कर दिया है कि वह एक इंच भी जमीन वापस नहीं देंगे, यदि जमीन वापस लेने का प्रयास किया गया तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।

उद्यमियों की बैठक रविवार को पुराने हाउसिंग बोर्ड स्थित कार्यालय में हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया की अध्यक्षता में हुई।

इसमें अनिल भाटिया ने कहा कि पिछली सरकार में तत्कालीन अधिकारियों ने इस मामले में गलती की है, सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।

उद्योगपतियों को परेशानी नहीं किया जाना चाहिए। उद्योगपतियों की एक इंच जमीन भी वापस लेने का प्रयास किया तो प्रदेश के उद्योगपति आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन


उन्हाेंने उद्योगपतियों से अपील की है कि एकजुट होकर अपने हित की लड़ाई लड़ें। भाटिया ने विश्वास दिलाया कि व्यापारमंडल पहले की तरह उद्यमियों की मदद करता रहेगा। इस दौरान नंद कपूर, सूरज रसवंत, ललित मोहन सैनी, नीरज गोयल, बूटाराम सचदेवा, जोगेंद्र सैनी, विवेक कथूरिया, विशाल भाटिया, आशु खुराना, नरेश हुडिया, राकेश सचदेवा, रमेश आहुजा, तिलकराज भाटिया, राकेेश गर्ग, अनिल आजाद और रामजी दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें