एआईपीएटी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने एक और अभ्यर्थी अभिषेक नारायण को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इसे बिहार के एक गांव से पकड़ा है। नारायण ने भी लीक आंसर-की का फायदा उठाया था।
बुधवार को अभिषेक सहित नागपुर के पूर्व विधायक के दामाद परिमल चंद्रशेखर और विजय यादव को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया गया।
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में यूपी के विजय यादव ने यह कबूल किया है कि उसने अपने भाई विनोद यादव सहित चार लोगों को आंसर-की मुहैया कराई थी। विजय खुद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और उसने पीएमटी में भी टॉप किया था।