फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांची गुजरान के अंडरपास के पास ब्रेकर बनाने का काम शुरू

Mon, 02 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के गांव पांची गुजरान के पास जीटी रोड पर फ्लाईओवर अंडरपास के पास ब्रेकर का निर्म
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर गांव पांची गुजरान के निकट फ्लाईओवर के अंडरपास के पास एनएचएआई ने हादसों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा संकेत लगाने और ब्रेकर बनाने का काम शुरू कर दिया है। हाल में ही पांची गुजरान के जगदीप कक्कड़ ने एसडीएम को शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन

जगदीप ने बताया था कि कुछ महीने में अंडरपास के पास तीन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें एक महिला व व्यक्ति की मौत हो चुकी है। एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो चुका है। उन्होंने एसडीएम प्रवेश कादियान से अंडरपास के पास जल्द यातायात नियंत्रण व्यवस्था, स्पष्ट चेतावनी संकेतक, रात में पर्याप्त रोशनी करने की मांग की थी। अब एनएचएआई ने सुरक्षा संकेतक व ब्रेकर बनाने का काम शुरू कर दिया है
सड़क सुरक्षा की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कदम उठाए जाते हैं। प्रशासन सड़क सुरक्षा में सुधार करने और हादसों को रोकने के लिए गंभीर है। सड़क सुरक्षा के मुद्दों की रिपोर्ट सीधे प्रशासन को करें, जिससे आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल सके। -प्रवेश कादियान, एसडीएम गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें