हरियाणा के रेवाड़ी में एनएच आठ पर बुधवार को आसलवास गांव के पास टैंकर और कैंटर की भिड़ंत में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कसौला पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जिला टोंक के गांव सिंधालिया निवासी रामलाल कैंटर लेकर जयपुर से धारूहेड़ा की ओर जा रहा था।
हाईवे पर गांव आसलवास के पास कैंटर के आगे चल रहे टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये।
टैंकर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे रामलाल के कैंटर की भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने घायल रामलाल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रोहतक में बुधवार रात उपचार के दौरान रामलाल ने दम तोड़ दिया।