फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने कार लूटी, मामला दर्ज

Thu, 05 Dec 2013 10:29 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में एनएच आठ पर मसानी पुल के पास बुधवार रात बोलेरो सवार बदमाश इनोवा कार चालक को बंधक बनाकर कार, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने लूट का मामला दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार जयपुर की एक ट्रेवल कंपनी में कार्यरत दरभंगा के मानीगाछी थाना क्षेत्र के पुताई हनुमानगढ़ गांव निवासी जगदीश मंडल बुधवार को जयपुर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन


मसानी पुल के पास जयपुर की तरफ से आए एक बोलेरो वाहन चालक ने उसकी कार को जबरन रुकवा लिया।

बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने जगदीश को पीटा और उसे बंधक बनाकर इनोवा में ही डाल लिया।

इसके बाद बदमाश इनोवा को वापस जयपुर की ओर ले गये और चालक को खिजूरी गांव के पास फेंककर फरार हो गए।

उन्होंने जगदीश से सात हजार रुपये और दो मोबाइल भी लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद जगदीश ने अपने आप को जैसे तैसे बंधन से मुक्त कराया और घटना की जानकारी धारूहेड़ा पुलिस को दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें