फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश से एक करोड़ कच्ची ईंट खराब, रेट बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
25सीटीके46-लाहली ​स्थित ईंट भट्ठे पर बारिश में खराब हुई कच्ची ईंटें। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रोहतक। शनिवार को हुई बारिश से जिले में ईंट-भट्ठों पर करीब एक करोड़ कच्ची ईंटें खराब हो गई हैं। ऐसे में भट्ठा मालिक 500 से 1 हजार रुपये तक ईंटों के भाव बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के जिला प्रधान अखिल नारंग ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक मई से 30 जून तक ईंट भट्ठे चलाने की अनुमति दी है। जिले में 103 ईंट-भट्ठे हैं, जहां एक लाख से ज्यादा हर भट्ठे पर कच्ची ईंट तैयार की थी। शनिवार रात को आंधी के साथ बारिश से कच्ची ईंट खराब हो गई है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि अब उनके पास केवल 15 जून तक कच्ची ईंट तैयार करने का समय है, क्योंकि उसके बाद कच्ची ईंटों को भट्ठों के अंदर भरना होगा। फिर मानसून की बारिश आ जाएगी। ऐसे में बारिश के कारण ईंटों का उत्पादन कम होगा। फिलहाल ईंटों का भाव सात से साढ़े 7 हजार प्रति एक हजार चल रहा है। ऐसे में 500 से एक हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें