फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेढ़ हजार बहनों ने बांधीं हवालाती व बंदियों को राखीं

Sun, 10 Aug 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया जेल में रक्षाबंधन के त्योहार पर डेढ़ हजार बहनों ने जेल में बना लड्डू खिलाकर हवालाती व बंदी भाई की कलाई पर राखी बांधी। कई बहनें जेल में भाई को देखकर भावुक हो गईं। भाइयों को गले लगाकर भावनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने ड्योढ़ी के ऊपर ही अंदर की तरफ विशेष व्यवस्था की थी। सुनारिया जेल में राम रहीम सहित साढ़े 1300 कैदी व हवालाती हैं। राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर है। बाकी में रिटौली निवासी अंकित उर्फ बाबा व राहुल बाबा गैंग के साथी बंद हैं। सुबह 7 बजे ही बहन भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल परिसर पहुंचने लगीं।
सुनारिया जेल अधीक्षक सत्यवान का कहना है कि एक बंदी या कैदी को राखी बांधने के लिए कई-कई महिलाएं आई थीं। जेल प्रशासन की तरफ से मिठाइयां व राखी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें