फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धरने के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने किया क्रमिक अनशन

Wed, 14 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला लघु सचिवालय के बाहर मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मियों की राज्य जॉइंट एक्शन कमेटी के जींद जिले के सदस्य क्रमिक अनशन पर रहे। राज्य संयोजक कुलभूषण शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, बाबूलाल यादव, देवराज नांदल, जलकरण बल्हारा, मेहर सिंह नैन, भले राम बूरा ने अनशन पर बैठने वाले पांच पेंशनर्स को फूलमाला पहनाई। दिशा छात्र संगठन की भगत सिंह जन अधिकार यात्रा कर्मचारियों के बीच समर्थन देने पहुंची। अध्यक्षता देव राज नांदल ने की।
विज्ञापन

अनशन के दूसरे दिन जींद रिटायर्ड पेंशनर प्रेम सिंह बांगड़, अर्जुन सैनी, जोरा सिंह, अजीत नेहरा, और खजान सिंह खटकड़ धरने के दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर रहे। वक्ता की भूमिका कुलभूषण शर्मा, अध्यक्ष मंडल सदस्य बाबू लाल यादव, देवराज नांदल, मेहर सिंह नैन, वीरेंद्र शर्मा, जलकरण बल्हारा, रोशनी देवी, भले राम बूरा, दलबीर नेहरा, जोगेंद्र बल्हारा, मूर्ति देवी, निर्मल हुड्डा, रामरति, प्रेम सैनी, ईश्वर सैनी, जयकिशन दलाल ने निभाई। धरने पर प्रदेश से 15 सदस्यीय कमेटी मौजूद रहीं। सभी वक्ताओं ने सरकार से अपील की कि अब भी समय रहते पेंशनर की मांगों को पूरा नहीं किया तो राज्य के 3.25 लाख पेंशनर चुनाव में कड़ा फैसला लेने को विवश होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें