रोहतक। पुरानी आईटीआई मैदान में 17 फरवरी को ओबीसी गर्जना रैली की जाएगी। ओबीसी गर्जना सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान वर्मा मंगलवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के पास होटल में पत्रकारों को रैली की जानकारी दे रहे थे। बताया कि अति पिछड़ा वर्ग 35 प्रतिशत संख्या में होने के बावजूद न तो कोई लोकसभा की टिकट दी गई न ही संख्यानुपात में एमएलए की टिकट दी गई। इन्हीं मुद्दों को लेकर ओबीसी गर्जना रैली की जाएगी। रैली में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के छोटे बेटे अभय प्रताप भी शामिल होंगे। मौके पर सुरेंद्र पांचाल, तेजवीर सैन, देशराज वर्मा, प्रताप जांगड़ा, विनोद चंदेल, धर्मवीर डाबला, हरीश सैन, मंजीत मौखरा व अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो