फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटी, चार घायल

Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ। सोनीपत के फरमाना गांव से बहादुरगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में आ रहे स्कॉर्पियो सवार युवकों की गाड़ी कानोंदा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्कॉर्पियो के नीचे से निकालकर शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल चारों का उपचार जारी है। सोनीपत के फरमाना गांव से चार युवक कानोंदा गांव के रास्ते बहादुरगढ़ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कानोंदा गांव के मोड पर पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर पलट गई। स्कॉर्पियो गाड़ी में फरमाना गांव निवासी सुनील, अभी, प्रमित और अनुज सवार थे। गाड़ी को सुनील चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें